हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार और देवोस्थान पवित्र उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुँचा कर नशे के कारोबार के विरुद्ध सामाजिक संघटन, सन्त समाज और समाज सेवियों ने मिलकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमें बाबा हठयोगी, कथा वाचक पवन शास्त्री और अशोक शर्मा के अलावा अन्य हरिद्वार वासियो में ग्रामीण क्षेत्रों से प्रवीण चौहान जैसे काफी लोगो ने अपना हस्ताक्षर अभियान और अन्ये माध्यमो से समर्थन दिया। 
बाबा हठयोगी के अनुसार उत्तराखंड की भूमि देवताओं की भूमि है इसमें सरकारी राजस्व की प्राप्ति हेतु नशे के कारोबार से स्थानीय युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकार में है। प्रसिद्ध कथा वाचक पवन शास्त्री के अनुसार देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को नजर अंदाज करने की अपेक्षा सरकारी राजस्व की प्राप्ति हेतु  उत्तराखंड सरकार को अन्य विकल्पों पर गौर करना चाहिए। कांग्रेस से वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि जगजीतपुर का वो क्षेत्र जो कि स्कूल जॉन है, जिला प्रशासन की विडंबना तो देखिए धन कमाने की चाहत में छोटे छोटे छात्र, छात्राओं का भविष्य पर इन शराब ठेकों का कितना दुष्प्रभाव पड़ेगा ये जान कर भी अंजान बने हुवे है। वहाँ आये अन्ये महिलाओं का भी यही कहना रहा कि देवताओं की भूमि उत्तराखंड और धर्म नगरी हरिद्वार में शराब आदि की कोई फैक्ट्री नही खुलने दी जायेगी। इसके लिये उनका विरोध जारी रहेगा। इस अवसर पर पवन कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी पंडित अधीर कौशिक, समाजसेवी जे.पी. बडोनी, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी जे.पी.पांडे, सामाजिक सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद महाराज, सरिता पुरोहित, प्रवीण चौहान के अलावा भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours