हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। देवभूमि थिएटर इन एजुकेशन ड्रामा सोसायटी द्वारा सात दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन गणेशपुर स्थित बेस्ट डांस एकेडमी सभागार में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं समाजसेवी गौरव गोयल ने कहा कि अभिनय कला के माध्यम से जहां बच्चों में आत्मनिर्भरता एवं निर्भीकता उत्पन्न होती है वहीं उनके व्यक्तित्व में अभूतपूर्व निखार भी आता है। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने युवाओं में छिपी प्रतिभा को जगाने की आवश्यकता है तथा यह कार्य नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से प्रशिक्षित विजय राजवंशी द्वारा किया जा रहा है
जो बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज इनके अथक प्रयास से ही आज के युवा वर्ग में कला एवं नाटक के प्रति जागरूकता बढ़ती जा रही है। अतिथि के रूप में पहुंचे नगर के प्रसिद्ध शायर व कवि अफजल मंगलौरी ने कहा कि अभिनय एवं नाट्य कला के क्षेत्र में युवा वर्ग के लिए बहुत सुनहरे अवसर हैं।सोसाइटी के माध्यम से नाट्य कला में रुचि रखने वाले युवा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं तथा कला के क्षेत्र में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। सोसायटी के अध्यक्ष राजवंशी ने बताया कि इस कार्यशाला में अभिनय के समस्त प्रकारों के साथ-साथ रसों का ज्ञान, एक्सरसाइज, संवाद के उतार-चढ़ाव तथा स्टेज प्रोफाइल जानकारी के अलावा बालक- बालिकाओं में अच्छे संस्कार की शिक्षा भी दी जाती है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश धीमान एडवोकेट ने किया।रंगमंच कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों द्वारा भारत सरकार की जल बचाओ योजना पर आधारित "जल ही जीवन" लघु नाटिका का दृश्य देख सभी दर्शक भावुक हो गए।इसके अलावा बच्चों ने अनेक प्रस्तुति भी दी।इस अवसर पर समाज सेविका दीप्ति शर्मा, कुलदीप तोमर, सलभ जैन, अजय राजवंशी, संजय शर्मा, रोहित तोमर तथा मुदित गोयल आदि ने रंगमंच कलाओं के विषय में अपने-अपने विचार रखे तथा अंत में अतिथि गणों द्वारा कलाकार बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नंदिनी सिंह, मोहम्मद सामी, अपूर्व गुप्ता, सजल यादव, हर्ष सैनी, अमन रावत,विधि महेंद्रा, संध्या वैभव, रुद्रांश दिव्यांशी, अलीशा गुप्ता, स्मृति तोमर, मुस्कान सैनी, तन्वी सिंह, मोहित धीमान, अंजली जोशी, वेल्वी तोमर बच्चे सम्मानित किए गए।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours