हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जी हाँ, लंबे समय से प्रतीक्षा के बाद उत्तराखंड में आज से पहली हवाई जहाज रेस्तरां शुरू हो गयी है। यदि आप ऋषिकेश या हरिद्वार से देहरादून की तरफ आ रहे हो तो मोहकमपुर के पास आपकी एक हवाई जहाज पर नजर पड़ेगी तो सबसे पहले यही दिमाग में आता है कि ये हवाई जहाज असली है या नकली। यहाँ आया कैसे और इसका क्या किया जाएगा। तो अब हम यहाँ आपको आपके इन सवालों का जवाब दे रहे हैं,  कि है तो ये असली हवाई जहाज ही पर अब इस एक रेस्तरां बना दिया गया है। जहाँ आप भी लजीज खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। 
देहरादून स्थित मोहकमपुर में छह सितंबर से प्रदेश का पहला हवाई जहाज रेस्तरां आम जनता के लिये खोल दिया गया है। जिसमें लोग अपने पूरे परिवार के साथ लंच, डिनर करने के साथ-साथ हवाई जहाज में बैठने का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। रेस्तरां में एक समय पर 75 लोग बैठ सकते हैं। वहीं जहाज के एक पंख में बनाए गए ओपन एयर रेस्तरां में 12 लोग बैठ सकते हैं। हवाई जहाज रेस्तरां 1023 फीट लंबा है। रेस्टोरेंट के मालिकों में से एक एसके रस्तोगी ने बताया कि हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसलिए हमने काफी रिसर्च करने के बाद हवाई जहाज रेस्तरां खोलने की योजना बनाई। उन्होंने एक नीलामी में यह विमान खरीदा था। विमान को सड़क के माध्यम से बैंगलोर से तीन भागों में लाया गया था। रेस्टोरेंट के पूरे सेटअप के लिए लगभग डेढ़ साल का समय लगा है। एमडीडीए से नक्शा पास करवाने में उन्हें काफी समस्या आई। क्योंकि दून में घरों और इमारतों का नक्शा पास करवाने का प्रावधान तो है, लेकिन जहाज का नहीं। ऐसे में बोर्ड की स्पेशल मीटिंग बैठाई गई। जिन्होंने जहाज रेस्तरां का नक्शा पास किया गया। कॉकपिट में बच्चों के लिए एक विशेष खेल की जगह बनाई गई है। जहां वे डिजिटल ऐरो गेम्स का आनंद ले सकेंगे। रेस्टोरेंट में सभी ग्राहकों को प्रवेश करने पर एक बोर्डिंग पास दिया जाएगा जिसके बाद एयर होस्टेस उन्हें रेस्टोरेंट के अंदर ले जाएंगी। इसके जी०एम रमेश गोस्वामी ने हरिद्वार की गूंज को बताया कि आने वाले समय मे यहाँ वैडिंग पॉइंट और स्विमिंग पुल के साथ इसे आकर्षण का केंद्र बनाने की योजना हैं। ग्राहकों के लिये आपकी क्या पॉलिसी रहेगी इसके जवाब में उनका कहना था कि 'कम अज ए कस्टमर, गो एज ए फ्रेंड" ग्राहक बनकर आओ, दोस्त बनकर जाओ" उन्होंने कहा कि यहाँ आने वाले ग्राहकों के स्वाद और सुविधा का विशेष ख्याल रखा जायेगा। तो आप भी यदि ऋषिकेश या हरिद्वार से देहरादून जाने की सोच रहे हो तो 1 घण्टे का समय इस ऐरोप्लेन रेस्टोरेंट के लिए घर से पहले ही लेकर निकले।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours