हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जनपद में दो बार पुलिस कप्तान पद की बागडौर संभाल चुके सीनीयर आईपीएस अफसर राजीव स्वरूप का 38 वां जन्मदिवस कश्यप समाज तथा रमाबाई अंबेडकर महासभा ने पौधारोपण कर मनाया। कार्यक्रम के दौरान ऋषिकुल पुल के समीप स्थित कश्यप वाटिका में दर्जनो फलदार और छायादार पेड लगाये, वहीं कश्यप समाज के अध्यक्ष बुद्धसिंह कश्यप ने कहा कि राजीव स्वरूप का कार्यकाल द्वारा पुलिस का स्वर्णिम काल रहा है 
           देखें वीडियो: राजबीर कश्यप
प्रदेश भर में ऐसे ईमानदार और कर्तव्य परायण पुलिस अधिकारी गिनती के ही है कश्यप दल फाऊंडेशन के महासचिव अरूण कश्यप ने कहा कि राजीव स्वरूप दो बार जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं वो हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत भी है उनके कार्यकाल में जनपद भर में फैले नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह नकेल कस गई थी, 
    देखें वीडियो: महासचिव अरुण कश्यप
कश्यप समाज के जानेमाने नेता राजबीर कश्यप ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान राजीव स्वरूप ने समाज के हर तबके को न्याय दिलवाने के लिए काम किया है कार्यक्रम के दौरान भारतीय रमाबाई अंबेडकर महासभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहित कर्णवाल, सचिन पाल, राजेश पाटिल, बिशनपाल कश्यप, देवराज कश्यप, उपासना तेश्वर आदि दर्जनो लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours