हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील के डूंगरपुर गांव की सैकड़ों महिला आज इकट्ठा होकर एसडीएम पूरन सिंह राणा के दरबार पहुंची उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की हठधर्मिता के चलते ग्राम वासियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है, महिलाओं का आरोप है कि चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन धरातल पर कहीं भी नजर नहीं आते, चुनाव बीत जाने के बाद ऐसा लगता है कि जैसे के ग्राम प्रधान को आमजन से कोई सरोकार नहीं रह गया है इसी से गुस्साई महिलाएं आज इकट्ठा होकर एसडीएम लक्सर के दरबार पहुंची और उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी ऐसी सुविधा नहीं है,
                        देखें वीडियो
जो सरकार की उन्हें मिल रही हो, चाहे वह शौचालय हो, मकान हो या पेंशन हो या फिर राशन कार्ड जैसी सुविधाएं हो, महिलाओं का आरोप है कि बरसात होने के कारण गांव में चारों ओर पानी भर गया है बावजूद इसके मजबूर होकर गांव में शौचालय ना होने के कारण जवान जवान बच्चे बहू बेटियां सब खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं और गांव में शौचालय मुक्त का बोर्ड प्रधान की ओर से लगा दिया गया है जो बिल्कुल सरासर झूठा और गलत है अब देखना यह होगा कि सरकार बड़े-बड़े दावे बड़े बड़े वादे करती है कि हर व्यक्ति को मकान और शौचालय दिया जाए, लेकिन इन योजनाओं की ग्राम डूंगरपुर में खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं वहीं एसडीएम लक्सर पूरण सिंह राणा ने महिलाओं को आश्वासन दिया है कि 7 सितंबर को वह उनके गांव में शिविर लगाएंगे, जिसमें ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी से लेकर सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और मौके पर समस्या का समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिससे महिलाएं शांत होकर अपने घरों को लौट गई हैं अब देखना यह होगा कि क्या महिलाओं को इंसाफ मिल पाएगा या नहीं यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है जो सरकार की सुविधा चल रही है उनका कोई लाभ इन्हें मिलेगा या नहीं यह भी आने वाला वक्त बताएगा और देखने वाली बात यह भी होगी कि जो आम जन तक सरकार की योजनाएं नहीं पहुंच रही है उनमें दोषी अधिकारियों या जनप्रतिनिधियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हो पाएगी या नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में ही छुपा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours