हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात क़ुरैशी) देवबन्द। स्टेट हाईवे 59 पर तेज रफ्तार से आ रही कार ने  बाइक सवार एक छात्र व छात्रा को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, टक्कर लगने से बाइक कार मे उलझ गयी, कार चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटता लेगया, काफी दूर तक बाइक घीसने से बाइक में आग लग गई, बाइक में लगी आग से कार का कुछ हिस्सा भी जल गया यह नजारा देख मौके पर भीड जमा हो गई और घायल छात्र छात्रा को सीएचसी में भर्ती कराया गया,
                        देखें वीडियो
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, लबकरी निवासी 25 वर्षीय नेता, 28 वर्षीय अनुज निवासी भरतपुर गांव तल्हेडी स्थित डीग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ भारतीय किसान इंटर कॉलेज में बच्चों को शिक्षा के टिप्स देने गए थे जब वह वापस लौट रहे थे तो तल्हेडी बस स्टैंड से कुछ दूर आगे पहुंचे ही थे की देवबन्द की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी और कार चालक बाइक को काफी लंबी दूरी तक घसीटता ले गया, छात्र-छात्रा टक्कर लगने से सड़क से काफी दूर जाकर  काफी दुर तक बाइक सडक पर घीसटने से बाइक में आग लग गई कार चालक फिर भी बाइक को घसीटते काफी दूर तक ले गया बाइक में लगी आग की लपटें में कार को भी अपनी चपेट मे लिया, जिससे कुछ हिस्सा कार का भी जल गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours