हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम पूरन सिंह राणा द्वारा अवैध खनन से लदे पांच ट्रैक्टर ट्रॉलीओ को सीज किया गया है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में आज सुबह चेकिंग के दौरान पांच ट्रैक्टर ट्रॉलीओ को सीज कर दिया गया है ट्रैक्टर ट्रॉली संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाए थे इससे पहले भी हमने स्टोन क्रशरो के खिलाफ अभियान चलाकर स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया था। 
देखें वीडियो: पूरण सिंह राणा उपजिलाधिकारी लक्सर

उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, साथ ही बताया कि स्टोन क्रशर संचालकों को भी वार्ता के लिए बुलाया गया था और उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि बिना कागजात के कोई भी वाहन उनके क्रेशर से ना निकले, अगर कोई वाहन बिना कागजात के निकला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और साथ ही स्टोन क्रेशर मालिकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours