हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। श्री सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस० द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार का विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए पुलिस कार्यालय के सभागार में पुलिस अधिकारियों एवं समस्त थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी के साथ बैठक की गई एवं गोष्टी में मौजूद समस्त थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक, शाखा प्रभारी का परिचय लेते हुए जनपद की भौगोलिक एवं अपराधिक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है,
जनपद के सभी थाना प्रभारी जनता की समस्याओं को सुनते हुए उनका हरसंभव निराकरण करते हुए जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखें, किसी भी तरह की लापरवाही एवं अनुशासनहीनता क्षम्य नहीं होगी, एसएसपी द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष, हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक नियमित रूप से दिन व रात्रि में अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए समय-समय पर संघन चेकिंग कराएंगे एवं क्षेत्र में होने वाले छोटे से छोटे अपराध की सूचना पर भी सतर्क दृष्टि रखेंगे, तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करेंगे, बीट आरक्षीयों को प्रतिदिन ब्रीफ करते हुए उनके बीच में रवाना करेंगे, जिससे बीट आरक्षी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य लाभ प्रद सूचनाएं तथा छोटी-छोटी किंतु महत्वपूर्ण सूचनाएं जिनसे संप्रदायिक, जातिगत, धर्म विशेष में तनाव एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सूचनाएं एकत्र कर थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया जाए, व उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए, प्रत्येक प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी गश्त व पिकेट लगाते हुए समय-समय पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों का चेकिंग अभियान चलाएंगे एवं रात्रि में थानों पर समुचित संख्या में रिजर्व फोर्स रखेंगे ताकि आकस्मिक  स्थिति में पर्याप्त फोर्स उपलब्ध रहे, प्रत्येक थानाध्यक्ष प्रभारी निरीक्षक अपने-अपने थाने के लंबित, अपराधों, वांछित अभियुक्तों मफ्रूरों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियान चलाते हुए सिर्फ निस्तारित करना सुनिश्चित करेंगे, जिसका पर्यवेक्षण संबंधित सर्किल के क्षेत्राधिकारी द्वारा नियमित रूप से किया जाएगा, जिसकी समीक्षा एसएसपी द्वारा आगामी अपराध गोष्ठी में की जाएगी, थाना प्रभारी, प्रभारी निरीक्षक प्रतिदिन अपने कोर्ट पैरोकारों से प्रतिदिन जारी होने वाले सम्मन वारंट की सूचना लेंगे, वर्तमान में चलाए जा रहे अभियान के तहत माननीय न्यायालय से प्राप्त  सम्मन एवं वारंटो की अविलम्ब शत प्रतिशत तामील  करना सुनिश्चित करेंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours