हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में शहर की यातायात व्यवस्था को प्रमुखता से लिया जा रहा है, जिसके अनुक्रम में महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने छेत्र में यातायात सुचारू चलाने हेतु अपने अपने स्तर से ट्रैफिक दवाब वाले स्थानों पर आवश्यक उपाय करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे, थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यरूप से जाखन में पैसिफिक मॉल, व बहुत से अन्य होटल्स व मोल आदि बने हैं, तथा राजपुर रोड व मंसूरी रोड पर भी प्रतिष्ठित संस्थान होने के कारण मुख्य रूप से सप्ताह के शनिवार व रविवार को वाहनों का अधिक दवाब रहता है, जिसमे कई वाहन चालक यातायात के नियमो का पालन नही कर पाते हैं, व कई वाहन चालको को जानकारी का भी अभाव होता हैं, इस हेतु आज दिनाँक 25 अगस्त 2019 को करीब एक किमी क्षेत्र जाखन शराब के ठेके से लेकर पेसिफिक मॉल तक जगह जगह 10 हॉर्न लगाए गए है, जिसमे वाहन चालको को यातायात नियमो के संबंध में बार बार अवगत कराया जा रहा हैं, इसके  बाद भी यदि कोई वाहन चालक यातायात नियमो  का उलघन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी, राजपुर पुलिस आपका स्वागत करती हैं, कृपया ध्यान दे, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करे, अन्यथा आपका चालान या गाड़ी को क्रेन के माध्यम से उठा लिया जाएगा, सबारी को निर्धारित स्थान पर ही उतारे व चढ़ाए, सड़क या सड़क के किनारे किसी भी स्थिति में वाहन को खड़ा न करे,किसी भी नशे का सेवन कर वाहन न चलाये, तेज गति या रेश ड्राइविंग न करे, अपनी व दूसरे की सुरक्षा का ध्यान रखे, यातायात के नियमो का पालन करे,उत्तराखंड पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है, कृपया सहयोग करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours