हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। एसएससी हरिद्वार सैंथिल अबुदई कृष्ण राज एस के आदेश अनुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपक्कड़ हेतु चलाया जा रहा व्यापक सत्यापन अभियान, हरिद्वार एसएसपी के आदेश अनुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपक्कड़ दिनांक 18.08.2019 से आगामी 15 दिवस तक व्रहद स्तर पर एक सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों एवं प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक थाना कोतवाली स्तर पर अलग-अलग टीम बनाकर थाना कोतवाली, क्षेत्रांतर्गत स्थित भिन्न-भिन्न मोहल्ले, कॉलोनियों एवं गांव आदि में जाकर बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों की प्रभावी चेकिंग करते हुए नियम अनुसार शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए, यदि किसी मकान मालिक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा पूर्व से रह रहे बाहरी सन्दिग्ध व्यक्तियों, किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया गया हो तो संबंधित के विरोध नियम अनुसार वैधानिक कार्रवाई कर सत्यापन की कार्रवाई की जाए, सत्यापन अभियान में चेकिंग के दौरान यदि कोई व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होना पाया गया है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए, हरिद्वार एसएसपी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण को निर्देशित किया गया है कि वह उक्त सत्यापन संबंधित अभियान का पर्यवेक्षण करते हुए जनपद में की गई प्रतिदिन की कार्यवाही से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अवगत कराएगें, हरिद्वार एसएसपी जनपद हरिद्वार द्वारा सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई कार्यवाही की मॉनिटरिंग प्रतिदिन स्वयं की जाएगी, वह वर्तमान में चलाया जा रहा सत्यापन संबंधी अभियान लगातार जारी रहेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours