हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपेन्द्र चौधरी ने कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में वृहद बावन (52) शक्तिपीठ थीम पार्क की स्थापना सम्बन्धी बैठक ली। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल ने बताया कि उत्तराखण्ड के प्रत्येक जनपद में नवीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किये जाने हेतु 13 जनपद 13 डेस्टिनेशन योजना के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में वृहद बावन (52) शक्तिपीठ थीम पार्क की स्थापना किये जाने हेतु नवीन पर्यटन स्थल के रूप में ग्राम देवपुर अहतमाल परगना ज्वालापुर, तहसील हरिद्वार के खसरा नं0 4म रकबा 10.012 है0 भूमि चयनित की गयी है। यह भूमि वन विभाग के स्वामित्व की है, जिस पर वन विभाग से अनापत्ति आदि के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना को समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करवाये जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के सम्बन्ध में एवं योजना के अंतर्गत यात्रियों, पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान मंे रखकर आधारभूत सुविधाओं के चयन एवं क्रियान्वयन हेतु कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को ठोस कार्ययोजना/डीपीआर तैयार किये जाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours