हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थों की रोकथाम तथा ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी रुड़की के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी जारी रखते हुए 20.08.19 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान श्मशान घाट तिराहे के पास से अभियुक्त उस्मान पुत्र गुलफाम निवासी माही ग्राम बंदा रोड कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार के कब्जे से 9.72 ग्राम अवैध स्मैक, अभियुक्त शोएब अख्तर पुत्र नईम अख्तर निवासी माही ग्राम इमली रोड कोतवाली रुड़की जिला हरिद्वार उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 5.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है पकड़े गए उस्मान व शोएब द्वारा बताया गया कि हम दोनों दोस्त हैं स्मेक पीने के आदी हैं स्मेक को बरेली रेलवे स्टेशन के पास से सस्ते दामों में खरीदकर पीने व मुनाफा कमाने के लिए अधिक दामों पर रुड़की क्षेत्र अंतर्गत स्कूल कॉलेज व हॉस्टल के लड़कों को महंगे दामों पर बेचते हैं पकड़े गए अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जाएंगे। पुलिस टीम में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की, उ.नि अंकुर शर्मा, कां.रामवीर, कां.विजय यादव, कां.रामवीर मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours