हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्ण राज एस ने जनपद द्वारा समस्त क्षेत्र अधिकारी, थानाध्यक्षों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं उन्होंने निर्देशित किया है कि इस वर्ष भी प्रति वर्ष की भांति श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व 24.8. 2019 को मनाया जाएगा। तथा जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर हिंदू संप्रदाय के लोगों द्वारा मंदिरों,आश्रम तथा सार्वजनिक स्थलों पर पंडाल लगाकर झांकियां सजाई जाती है तथा कुछ स्थानों पर जुलूस , झांकियां निकाले जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं तथा त्योहार के दिन सांयकाल बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष व बच्चे विभिन्न मंदिरों आश्रम एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगाई गई झांकियों के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने के लिए भी जाते हैं तथा अर्ध रात्रि तक यह कार्यक्रम लगातार चलता रहता है विगत वर्षों में इस त्यौहार के संबंध में कोई भी विवाद प्रकाश में नहीं आया है। परंतु जनपद में अन्य त्यौहारों के अवसर पर विगत में घटित संप्रदाय घटनाओं विवादों तथा वर्तमान में परिलक्षित आतंकवादी, उग्रवादी, माओवादी गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए पर्व पर विशेष सतर्कता बरते जाने की अत्यंत आवश्यकता है। जिससे श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सकुशल संपन्न हो सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours