हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव इक्कड़ कला के जंगल में एक विशाल अजगर देखा गया। जो अपने शिकार को दबोचने के लिए एक पेड़ पर चड़ हुआ था, जिसकी लंबाई लगभग तीन मीटर और गौलाई 10 से 12 इंच की होगी, विशाल अजगर देखे जाने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, जिससे ग्राम वासियों में सनसनी का माहौल बन गया, जिसे देखने के लिए धीरे धीरे क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचने लगे, और मौके पर विशाल अजगर देखने के लिए हज्जूम लग गया। वहीं क्षेत्रवासियों का कहना है कि इक्कड़ कला क्षेत्र में ऐसा विशाल अजगर पहली बार देखा गया है, जो पेड़ पर अपने शिकार के लिए चढ़ा हुआ है उन्होंने बताया कि विशाल अजगर पेड़ पर पंछियों को अपना शिकार बनाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours