हरिद्वार की गूंज (24*7)
(ब्यूरो) दिल्ली। मेरठ की समाजसेवी संस्था कदम फाऊंडेशन द्वारा घन्टाघर स्थित तीन स्कूल प्राथमिक विधालय, उच्च प्राथमिक वविघालय व राजकीय कन्या विघालय मे निशुल्क कला प्रतियोगिता का आयोजन कर तीनो स्कूलों से चयनित विजेताओ को मैडल व सर्टिफ़िकेट देकर पुरुस्कृत किया गया साथ ही कदम सदस्य मयंक वर्मा द्वारा बच्चो को शिक्षा के वास्तविक अर्थ से अवगत किया गया व कदम कोषाध्यक्ष द्वारा बच्चो की शिक्षा सम्भंधीत हर सम्भव मदद को कहा गया फाऊंडेशन के प्रदेश सचिव एड० रवि कपूर द्वारा बच्चो को कला प्रतियोगिता हेतू जल संरक्षण व वृक्षारोपण थीम दी गयी,
आज की इस प्रतियोगिता मे एक सौ से अधिक बच्चो ने भाग लिया व बारह विजेताओ को चयनित कर पुरस्कृत किया गया, कदम द्वारा लगभग दो साल से जरुरतमंद बच्चो की शिक्षा सम्बंधित मदद की जा रही हैं, आज के कार्यक्रम मे सचिव एड० रवि कपूर, कोषाध्यक्ष आशीष जैन, सदस्य मयंक वर्मा उपस्थित रहे व स्कूल स्टाफ सहित कदम अध्यक्ष एड० राहुल भडाना, उपाध्यक्ष हिमांशु गर्ग का विशेष योगदान रहा।
Share To:

Post A Comment:

1 comments so far,Add yours

  1. Awesome ham harbkadam asi hi help karte rhenge god bless you

    ReplyDelete