हरिद्वार की गूंज (24*7) 
(इमरान देशभक्त) रुड़की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केंद्रीय पदाधिकारी अशोक बेरी ने कहा कि नर को नारायण बनने के लिए अपने मन से मोह, माया, अहंकार का त्याग करना पड़ता है।उक्त् विचार मुख्यअतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित स्कूली बच्चों द्वारा कार्यक्रम में वयक्त किए।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने इस संसार के कल्याण के लिए परम अवतार लिया, उन्होंने दुष्टों का संहार करके इस धरती पर सही मायने में अच्छे धर्म की स्थापना की।यही कारण है कि भगवान कृष्ण को कलयुग में भी भक्तजन विशिष्ट भाव से नमन करते हैं और उनके महान आदर्शों के अनुसार अपने जीवन का जीवन ध्येय बनाते हैं।
उन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा कहा कि वे श्री कृष्ण की तरह अपने लक्ष्य को निर्धारित कर अपने जीवन में आगे बढ़ें।श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कृष्ण सुदामा नृत्य नाटिका के अलावा कृष्ण जन्म कथा, सैनिक जीवन पर नृत्य सहित अनेक नाट्य कलाओं का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। प्रबंधक मनमोहन शर्मा प्रधानाचार्य राजीव गुप्ता प्रवीण गर्ग सतीश त्यागी राकेश गिरी गौरव गोयल आदि ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरवीर सिंह, योगेश शास्त्री, राजेश चौहान सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours