हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल दैसाई के निर्देश पर उत्तराखंड प्रभारी अमरजीत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के आह्वान पर हरिद्वार महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी की अध्यक्षता मे कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने चंद्राचार्य परमेंट 202 सेवादल वंदे मातरम एवं ध्वज गीत राष्ट्रीगान के साथ ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महानगर मुख्य संगठक मंजू रानी ने कहा कि ‘जन गण मन’ के हिंदी संस्करण को भारतीय संविधान सभा द्वारा 24 जनवरी,1950 को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकृति प्रदान की गयी था और ‘जन गण मन’ को पहली बार 27 दिसंबर,1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीयों को यह महसूस करना चाहिए कि वे एक राष्ट्र में रहते हैं और हमें राष्ट्रगान व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखना चाहिए। इस अवसर पर महानगर महिला संगठक स्वाति शर्मा, महानगर सचिव सोनू शर्मा, महिला सचिव प्रतिभा शर्मा, पंडित सुदर्शन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours