हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। श्रावण मास कावड़ मेला 2019 के सकुशल संपन्न होने पर हरिद्वार कोतवाली के आयोजक में लीग्रैंड होटल में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय व्यापार मंडल, पत्रकार बंधुओं तथा विशेष पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्ररम की अध्यक्षता मंजूनाथ टी सी पुलिस अधीक्षक अपराध ने की। सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि यह सम्मान समारोह कार्यक्रम कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारी, पत्रकार बंधुओं के सम्मान में रखा गया है जिनकी मेहनत और लगन से कावड़ मेला सकुशल संपन्न हुआ है उन्होंने कहा ने कि जिन्हें आज पुलिस प्रशासन द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया है। 
वहीं कार्यक्रम में मोहन लाल चौहान, नितिन तेश्वरी, विपिन गुप्ता, विक्की तनेजा, संजीव, सुनील सेट्टी, कैलाश, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा, सुरेश गुलाटी आदि ने कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को ओर दुरुस्त करने के लिए अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर नगर अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय, सी०ओ सिटी अभय सिंह, सी०ओ० सदर आयुष अग्रवाल, हरिद्वार कोतवाली प्रभारी प्रवीण कौश्यारी, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार मेनवाल, कनखल थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान, यातायात प्रभारी हितेश कुमार, खड़खड़ी चौकी इंचार्ज राजेंद्र रावत, हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी, मायापुर चौकी इंचार्ज विक्रम धामी, विमल कुमार सिंह महिंद्रा एंड महिंद्रा एलटीडी कंपनी, अरविंद चौहान विप्रो कंपनी, मिस्टर अल्ताफ आईटीसी कंपनी, अनिल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि रवि बहादुर, सलमान कुरैशी, अब्दुल कादिर, अरशद राणा, समून कुरैशी, कदीर कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, नदीम कुरैशी, पप्पन कुरैशी आदि पुलिस बल पत्रकार बंधुऔ के साथ साथ व्यापारी लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours