हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार दिल्ली में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा 100 वर्ष से भी अधिक  पुराने देवी मंदिर तोड़े जाने व देश में समस्त हिंदू समाज के खिलाफ षड्यंत्र तहत भय का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ बजरंग दल उत्तराखंड में प्रांत संगठन मंत्री सुनील के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया, 
                          देखें वीडियो
मीडिया से बात करते हुए विहिप के प्रांत संगठन मंत्री सुनील ने कहा कि चोरी के इल्जाम में पकड़े गए तबरेज अंसारी की पुलिस गिरफ्तारी में हुई मौत का मुद्दा बनाकर देश में विशेष समुदाय द्वारा अराजकता  का माहौल पैदा किया जा रहा है उसके बावजूद भी केंद्र की सरकार मौन हैदेश व धर्म विरोधियों के खिलाफ बजंरग दल पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन करेगा, नवयुक्ति प्रांत संगठन मंत्री के देव भूमि पहुंचने पर उन्हें पता चला कि धार्मिक आध्यात्मिक भूमि कही जाने वाली देवभूमि के मंगलोर में राज्य सरकार की अनुमति पर बन रहे स्लॉटरहाउस को किसी भी कीमत पर बनने नहीं दिया जाएगा, हरिद्वार में हुई एकलव्य की हत्या पर राज्य सरकार पीड़ित परिवार को ₹2000000 रुपए की आर्थिक मदद व एकलव्य की चारों बहनों की पढ़ाई और परवरिश की जिम्मेदारी सरकार जल्द से जल्द फैसला ले, अन्यथा बजंरग दल राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश भर में उग्र आंदोलन करेगा, आंदोलनकारियों में सहसंयोजक अनुज वालिया, उपासना प्रमुख सौरभ चौहान, जिला संयोजक नवीन, सह संयोजक जिवेंद्र, गुलशन, रोहित चौधरी, सुरक्षा प्रमुख ललित बजरंगी, गौरक्षा प्रमुख रोहित शास्त्री, प्रखंड संयोजक अंगद, दीपक राजपूत, अमित, निशांत व सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours