समाचार व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
हरिद्वार की गूंज (24*7)
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवासी जमालपुर अमर सिंह पुत्र स्वर्गीय केवल सिंह निवासी जमालपुर ने चौकी पर आकर सूचना दी कि हमारे किराएदार कुमारी निशु उर्फ निशा पुत्री सोमपाल निवासी कैलाशपुर थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर जो करीब दो माह से किराए पर रह रहे थे और आज सुबह करीब 8:00 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है सूचना पर एस०आई० शंभू सिंह सजवान, कांस्टेबल पंकज देवली व महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि मृतिका निशा बेड पर मृत अवस्था में पड़ी है पुलिस की पूछने मेें निशा की माता ने बताया कि निशा को कल किसी बात को लेकर डांटा था तथा स्वयं रात्रि में पार्टी में बर्तन धोने के लिए चली गई थी आज सुबह जब घर आई, तो देखा कमरा अंदर से बंद था और निशा कमरे में लगी छत की बलि पर चुन्नी गले में बांध कर लटकी है तभी पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर आ गया और निशा को उतारा, तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी जीडी अस्पताल भेजा जा रहा है। वही कनखल थानाध्यक्ष हरिओम चौहान ने बताया कि 14 वर्षीय निशा केे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिसका शव कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है पोस्टमार्टम होने के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर आगे की जांच पड़ताल अमल में लाई जाएगी।






Post A Comment:
0 comments so far,add yours