समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के इक्कड़ कला गांव में हाईवे रोड की क्षतिग्रस्त पलिया का निर्माण शूरू हो गया हैं प्रधान पति अरविंद कुमार के कार्यभार संभालते ही पुलिया का कार्य चालू हुआ है साथ ही सड़कों की दोनों साइड में पड़े कूड़े कचरे को भी जेसीबी मशीन द्वारा हटवाया गया है वहीं ग्राम प्रधान पति अरविंद कुमार ने बताया कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक भक्तनपुर आबिदपुर उर्फ इक्कड़ कला के सामने जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है जिसके चलते छात्र छात्राओं व राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है विद्यालय के सामने जलभराव से कई तरह की बीमारी पनपने का भी अंदेशा बना हुआ है जिस कारण स्कूल के छात्र छात्रा किसी भयंकर बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं जल्द ही दोनों साइड की नाली तैयार कर इसका भी कार्य चालू कराया जाएगा। अरविंद कुमार ने बताया है कि गांव की सड़कों की हालत खस्ता इसलिए है क्योंकि गांव इक्कड़ खुर्द में पानी की टंकी की पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन जल्द ही  सड़क का निर्माण कार्य चालू कराया जाएगा। अरविंद कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान मोहम्मद हारुन इस समय हज सफर पर  गए हुए हैं उनकी वापसी होने पर कुछ नए प्रस्ताव भी बना कर शासन को भेजे जाएंगे और कुछ कार्यों के प्रस्ताव बनाकर भेजे हुए हैं जो जल्द ही आने की संभावना है और कुछ रुके हुए कार्यों को कराया जाएगा, ग्रामीणों को हो रही असुविधाओ से जल्द राहत मिल जाएगी। आज जेसीबी लगाकर मुख्य मार्ग की क्षतिग्रस्त बड़ी पुलिया को सही कराया जा रहा है क्योंकि आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी किल्लत हो रही थी जिसके चलते पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है यह ज्वालापुर से इक्कड़ कला होते हुए लक्सर का मुख्य मार्ग है और यह मुख्य मार्ग लगभग 140 गांव के संपर्क जुड़े ह हुए है। उन्होंनेे बताया कि क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों का भी कुछ समय पहले प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था और जल्द ही अधिशासी अभियंता लोक निर्माण से भी संपर्क किया जाएगा क्योंकि सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours