हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। तेलंगाना राज्य के श्रम, रोजगार, कारखानों, महिलाओं, बाल कल्याण और कौशल विकास मंत्री श्री चामकुरा मल्ला रेड्डी अपने दो दिनी प्रवास में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुँचे। यहाँ वे अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या व शैलदीदी से भेंंटकर तेलंगाना राज्य के युवा वर्ग को रचनात्मक दिशा देने, सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्य बनाये रखने सहित विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर प्रमुखद्वय ने मंत्री व उनके सहयोगियों-विधायक श्री सी एच मदनरेड्डी जी एवं तेलंगाना राज्य फूड्स चेयरमैन श्री जी इलैक्शन रेड्डी को युगसाहित्य, गायत्री मंत्र दुपट्टा आदि भेंटकर सम्मानित किया। शांतिकुंज स्थित दक्षिण भारत जोन के समन्वयक डॉ. बृजमोहन गौड़ ने मंत्री श्री मल्लारेड्डी को तेलंगाना सहित पूरे देश में चलाये जा रहे रचनात्मक, सुधारात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गौड़ ने बताया कि हैदराबाद में आगामी जनवरी के प्रथम सप्ताह में होने वाले गायत्री अश्वमेध महायज्ञ की तैयारी के विषय में मंत्री जी को अवगत कराया। श्रममंत्री ने महायज्ञ के हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। वहीं केबीनेट मंत्री श्री मल्लारेड्डी देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या से मिलकर तेलंगाना राज्य के युवाओं एवं महिलाओं के विकास के लिए मिलकर कार्य योजना बनाने की बात कही।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours