हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खाई बाड़ी करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा है आपको बता दें कि इस समय लक्सर कोतवाली क्षेत्र के आस-पास के गांवो में खाई बाड़ी करने वालों का अवैध कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इन अवैध तरीके से खाई बड़ी करने वालों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देर रात एक आरोपी को सट्टे की पर्ची और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है वही लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया सट्टे की पर्ची सहित 7885 रुपये के साथ तेजिंदर कुमार पुत्र जसवीर सिंह निवासी दाबकी कला को गिरफ्तार किया गया है आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है उनका कहना है कि क्षेत्र में गलत काम किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यदि क्षेत्र में कोई खाई बाड़ी करता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours