हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। एक ओर जहां आज इंसान के पास समय का भारी अभाव होता हैं तो वही दूसरी ओर हमारे समाज मे कुछ युवक ऐसे भी हैं जो समाज और देश की सेवा हेतु निःस्वार्थ भाव से करने को सदैव ततपर रहते है। वर्तमान में हम बात कर रहे हैं बजरंग दल हरिद्वार के उन युवाओं की जिन्हें एक मृत बछड़ा लक्सर रोड जगजीतपुर में वाटिका फॉर्म हाउस के निकट बोरे में बंद मिला तो उन्होंने अन्य लोगो की तरह मुँह पर कपड़ा बांधकर गुजर जाने की अपेक्षा अपने अन्ये साथियो को एकत्र करके उस बछड़े हेतु गड्ढा खोदकर उसका विधिवत संस्कार करके भूमि में श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व  उसको वहाँ जंगली कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे और रोड पर चलते लोग अपने मुंह पर कपड़ा ढककर उसके पास से निकल रहे थे यह देखते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर रुक गए और सभी साथ वाले कार्यकर्ताओं को सूचना दी तो मौके पर बहुत से कार्यकर्ता पहुंचे और वहीं पर बछड़े को गड्ढा खोदकर दबाया गया।
इस पुण्य कार्य मे अजीतपुर के कार्यकर्ताओ जिसमे प्रखर कश्यप, राहुल कश्यप, अर्जुन कश्यप, कपिल कश्यप, गौरव कश्यप, कमल कश्यप, अभिषेक कश्यप , सौरभ कश्यप, रोसीब कश्यप, जगजीतपुर से अजय जोशी, फेरूपुर से कार्तिक दिवाकर, धनपुरा से प्रशांत गुप्ता ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours