हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल राज्य प्रभारी डॉ. अमरजीत सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के निर्देश में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा कस्साबान पुलिया पर छबील लगाकर मीठा शरबत यात्रियों में वितरित किया गया। जिससे भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत की  मिल सकें।
     देखें वीडियो: प्रदेश सचिव गौरव कौशिक
यात्रियों ने भी इसका भरपूर लाभ उठाते हुए गर्मी से निजात पाई। मीठा शरबत कार्यक्रम प्रदेश सचिव गौरव कौशिक व ज्वालापुर महानगर अध्यक्ष अदीम कुरैशी के नेतृत्व में किया गया। वहीं प्रदेश सचिव गौरव कौशिक ने बताया कि इस तरह की सेवा करना एक अच्छा और पुण्य कार्य है उन्होंने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी और तेज धूप में लोगों को पानी पिला कर उनकी सेवा कर रहे है। इस अवसर पर रुड़की ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एहसान इलाही, नगर उपाध्यक्ष शानूर कुरैशी, नगर सचिव नदीम मंसूरी, फिरोज कुरैशी, काकू कुरेशी, सानिब कुरैशी, कैप कुरैशी, सौरव कुरैशी, शाहरुख अहमद, आसिफ अली, सोयाब अली, परवेज अली, निजी सचिव जमशेद अली आदि अन्य साथी मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours