हरिद्वार की गूंज (24*7)
शिकायतों के बावजूद भी आला अधिकारी सोए कुंभ कर्णीय नींद
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर उत्तराखंड के मशहूर धार्मिक कांठा पीर मेले में परोसी जा रही है अश्लीलता श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के हौसले इतने बुलंद है कि मेले में लगे जादु के नाम पर चल रहे वराईटी शो में लड़कियां अश्लील गानों पर थिरकते नजर आती हैं यह मेला उत्तराखंड का मशहुर मेला है इसमें भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगते हैं,
देखें वीडियो
मगर अब श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जहां गर्मी चरम सीमा पर है वहीं मेला कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए ना तो कोई पानी की व्यवस्था की गई है और ना ही श्रद्धालुओं के बैठने उठने के लिए सही इंतजाम किए गए हैं मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है पूरे मेले में खाने-पीने की वस्तुएं खुली रखी हुइ है जिसमें तेज हवा से धुल मिट्टी भर जाती है और वह सभी खुली वस्तुए् श्रद्धालु खाने को मजबूर हैं हर दुकानदार एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल कीया जा रहा है किसी भी तरह की आगजनी से निबटने के लिए मेले में कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है सूत्रों की मानें तो मेले में जेब कतरे भी आने वाले श्रद्धालुओं की जेबों पर हाथ साफ कर रहे हैं मेले में इतना ही नहीं कुछ जुआरी भी पूरी तरह से बेखौफ होकर जुए की दुकानें चला रहे हैं श्रद्धालु 1 से 10 बनाने का लालच देकर रिंग डालने का जुए का खेल चला कर श्रद्धालुओं की जेब पर डाका डाल रहे हैं हालांकि मेले में पुलिस चौकी भी बनी है मगर यह सब धंधे खुलेआम चल रहे हैं वहीं मनचले की बाजारों में इक्टठा होकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करते देखे जा सकते हैं इस मेले का पूरे भारत में एक अलग महत्व है बताया जाता है कि यहा आकर श्रद्धालु जो दुआएं मन्नते मांगते हैं उनकी दुआएं मन्नते पूरी होती हैं यही कारण है कि दूरदराज से लाखों की संख्या में 5 दिन के मेले में श्रद्धालु आते हैं मगर अब हालातों के चलते श्रद्धालु अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं अधिकारियों न अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं कि उत्तराखंड का यह मशहुर मेला किताबों के पन्नों पर ही दर्ज हो कर रह जायेगा इन हालातों के चलते कई समाज सेवी शिकायतें भी कर चुके हैं मगर शिकायतो के बावजूद भी पुलिस प्रशासन व मेला कमेटी के सिर पर जूं तक नहीं रेंग रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours