हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिवलोक कॉलोनी फेस-1 ऑल इन वन अकेडमी के बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया और इन छोटे-छोटे बच्चों ने ओम के उच्चारण से और गायत्री मंत्र से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया, ओर अलग-अलग तरीके से योग के रूप दिखाएं, आपको बताते चलें कि शिवलोक कॉलोनी फेस-1 में ऑल इन वन अकेडमी के बच्चों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया,
ऑल इन वन अकेडमी की संस्थापक सीमा गाबा ने बताया कि योग के प्रति इतनी जागरूकता बढ़ गई है कि पैरंट्स भी ढाई साल के बच्चों को भी योग कराने अकैडमी में लाए, योग से हमारे शरीर की कई बीमारियां कट जाती हैं,
देखें वीडियो
अगर हम इसको नियम के अनुसार रोज सुबह योग करें, तो हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा, और शरीर में कोई बीमारी नहीं होगी, योग करने वाले बच्चो में गुनगुन, अंश, आदि, वंश, जिया, तन्वी, आयुष, शिवानी, काव्या, चानन, मिली, पार्थ, सोनाइका, मोनी, सार्थक, कृष्णा, श्रद्धा व अंजली उपस्थित है और आपको बता दें कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे देश भर में मनाया गया है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours