हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार।पुलिस और आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज प्रातः पुलिस लाइन रोशनाबाद में स्थित सभागार में योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के योगा प्रशिक्षक तथा बॉडी माइंड हीलिंग सेंटर के प्रमुख श्री तेजिंदर सिंह कैंथ की देखरेख में संपन्न हुआ, उक्त युगा कार्यक्रम का उद्घाटन श्री जन्मेजय खंडूरी वरिष्ठ अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा किया, योगा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को जुंबा वार्निंग, सूर्य नमस्कार, प्रणायाम के साथ ही साथ मनोविकाररोधी साधना भी कराई गई, उक्त अवसर पर नगर क्षेत्र के समस्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगणों एवं पुलिस लाइन में निवास करने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया,
योगा अभ्यास के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार एवं योगा प्रशिक्षक तेजिंदर सिंह द्वारा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस तथा जीवन में योगा, प्रणायाम तथा साधना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारीगणों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों को बताया कि किस प्रकार से प्रणायाम तथा साधना जीवन से नकारात्मक विचारों को निकाल कर सकारात्मक भावनाओं का संचार करते हैं तथा मनुष्यों को बहुत से घातक रोगों और मनोविकारों से दूर रखते हैं, योगा के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है और व्यक्ति में परस्पर सहयोग व प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करने की क्षमता बढ़ती है उक्त अवसर पर कवि एवं साहित्यकार श्री अरुण कुमार पाठक ने गीत के माध्यम से योग के महत्व के संबंध में भी जानकारी दी, साथ ही जनपद के सभी थानों व चौकियों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया गया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours