हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से 5वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भल्ला स्टेडियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की,  कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में योग के साथ प्रातः हुई है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज भारत योग की दिशा में विश्व का नेतृत्व कर रहा है, वैसे ही अन्य क्षेत्रों में भी दुनिया का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को स्वस्थ बनाने की पवित्र सोच प्रधानमंत्री की विशाल और उदार सोच को प्रकट करती है।
जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ योग आसन व क्रियाएं की। कार्यक्रम का संयोजन हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की ओर से किया गया। ऊँ आरोग्यम संस्था की ओर से योगी रजनीश ने सभी उपस्थित जनों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री ललित नारायण मिश्र, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव श्री के.के. मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदीश लाल, एसडीएम श्रीमती कुश्म चैहान, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती अर्चना, तहसीलदार हरिद्वार श्री आशीष घिल्डिीयाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours