(निशात क़ुरैशी) देवबन्द। कोतवाली पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी कर 9 महिलाओं को भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है, कोतवाली निरीक्षक आनंद देव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव सैनपुर, बाबूपुर समेत क्षेत्र के कई गांवों में छापामारी करते हुए सैकड़ों लीटर कच्ची शराब व लहन बरामद किया।
देखें वीडियो: एस.एस.पी सहारनपुर दिनेश कुमार
पुलिस ने छापामारी के दौरान 9 महिलाओं को अवैध शराब बनाने के आरोप में हिरासत में लिया है। बरामद शराब का सैंपल लेते हुए पुलिस ने बाकि शराब को नष्ट करा दिया। पुलिस की छापामारी से शराब माफियाओं में हडक़ंप मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक आरोपित महिलाओं के संदर्भ में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, सीओ अजय शर्मा ने बताया कि शराब माफियाओं के खिलाफ छापामारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि नगर क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा लम्बे समय से फल फूल रहा है। आलम यह है कि जहरीली शराब के धंधे में पुरुषों के साथ-साथ भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्र के कुछ गांव तो ऐसे हैं जो मिनी डिस्ट्रलरी के नाम से मशहूर हो चुके हैं। बता दें कि करीब तीन माह पहले देवबंद क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से करीब तीस लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी जबकि वर्ष 2012 में भी कच्ची शराब देवबंद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में मौत का तांडव मचा चुकी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours