हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर 18 मार्च 2019 को नेहरू युवा केंद्र हरिद्वार के तत्वाधान से लक्सर के भीकमपुर स्थित मदर मैरी पब्लिक स्कूल में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र संगठन खेल मंत्रालय भारत सरकार की जिला समन्वयक अंकिता कोठियाल ने युवक व युवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारे प्रदेश उत्तराखंड में बेरोजगारी पलायन वे लिंग असमानता जैसी बड़ी तेजी के साथ पनप रही हैं जिनके समाधान हेतु सरकारों द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं परंतु शायद वह उनका पूर्ण समाधान नहीं है कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं विवेक त्यागी ने कहा कि वर्तमान समय में उत्पन्न समस्याओं का समाधान केवल और केवल यहां का युवा ही कर सकता है यदि वह यह संकलित होकर इनका प्रयास करें विवेक ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने को आह्वान किया उसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अरवली अली ने प्रथम सचिन कुमार ने द्वितीय वे अरुण कुमार  ने तृतीय  जिसके उपरांत कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे भीकमपुर पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर उमेश नेगी ने छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस दौरान कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक समन्वयक कुमारी आरती रोहित पाल अजय वर्मा कांस्टेबल अतर सिंह ललित कुमार कर्मवीर सिंह सतीश कुमार सचिन कुमार सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours