हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। योग दिवस के अवसर पर योग गुरुओं द्वारा लोगों को योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज लावड़ मेरठ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज  स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासियों ने योग किया। सुबह पांच बजे से ही लोग स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दौराला खंड संचालक बालचंद, जिला प्रमुख दिनेश शर्मा, जिला संचालक डॉक्टर दीपचंद, मुख्य शिक्षक चंद्रपाल, कार्यवाह प्रवीण, स्वयंसेवक सुशील चेयर पर्सन पति मोहम्मद हारून व अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद लोगों ने योग करने की शुरूआत की। लोगों को योग करवाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दौराला खंड संचालक बालचंद एवं जिला संचालक डॉ दीपचंद ने किया योग के उपरांत उन्होंने लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम युवाओं ने भी भाग लिया। योग कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक चंद्रपाल  ने बताया कि योग शरीर को स्वास्थ रखता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है। आज की दिनचर्या में योग बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि वह रोज कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में योग कराते हैं। योगा समाप्ति के बाद वह  सूर्य नमस्कार करते हैं। सूर्य नमस्कार करने से सभी प्रकार के योग हो जाते हैं। इससे तन और मन दोनों ही स्वास्थ्य रहता है। उन्होंने कहा कि जो लोग योग का विरोध करते थे आज वे ही योग को मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर योग का विरोध क्यों। योग किसी एक सांप्रदाय विशेष या समुदाय का नहीं है। यह तो प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक वरदान है। जिसके करने से मात्र शरीर से रोग दूर भाग जाता है। योग दिवस के मौके पर स्टेडियम में लोग दूर-दूर से आए थे। योग करने आये अधिशासी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि योग का क्रेज आज अरब देशों में भी बहुत तेजी से बढ रहा है। वहां पर योग करके बीमारियों को भी मात दे रहे हैं। योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours