हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। जहां राजस्व विभाग की एक टीम को अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही कि हादसे के समय तहसीलदार सुनैना राणा स्वयं गाड़ी में मौजूद नहीं थे। गाड़ी मे राजस्व निरीक्षक सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते चलें की राजस्व विभाग की ओर से खनन की रोकथाम के लिए एक गठित टीम तैयार की गई थी जैसे ही टीम को अवैध खनन से भरा वाहन दिखाई दिया तो राजस्व टीम ने वाहन को ओवरटेक करना चाहा ओवरटेक  करने के चक्कर में तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रण होकर ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिसमें दीपक कुमार पटवारी, जितेंद्र कुमार पटवारी, उमा शुघम पटवारी, PRD रिंकू गाड़ी चालक, भूषण होमगार्ड ओर राजस्व निरीक्षक नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन से भरे ट्रैक्टर व चालक को अपने कब्जे में ले लिया तथा घायलों को लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 की मदद से भिजवाया, सूचना पर आनन-फानन में लक्सर तहसीलदार लक्सर एसडीएम अस्पताल पहुंचे, वही डॉक्टरों ने 3 लोगों की हालत नाजुक देखते हुए हाई सेंटर हरिद्वार के लिए रेफर कर दिया है। बरहाल बड़ा सवाल यह है कि लक्सर में अवैध खनन का फल फूलता गोरखधंधा स्थानीय पुलिस व तहसील प्रशासन पर भी कई सवालिया निशान खड़ा कर रहा है हालांकि पूरी घटना घट जाने के बाद भी इस पूरे प्रकरण में तहसील प्रशासन के आलाधिकारी से लेकर स्थानीय पुलिस भी कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में प्रचंड बहुमत सरकार के मुलाजिम ही अवैध खनन कारोबार को नजर अंदाज कर खनन माफियाओं को संरक्षण देने में लगे हुए हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours