(रजत चौहान) हरिद्वार। बीइंग भगीरथ की टीम के सदस्यों ने कनखल स्थित नक्षत्र वाटिका में सफाई अभियान चलाकर जनचेतना फैलाई। टीम के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने नक्षत्र वाटिका में फैले कूड़े करकट का एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि नक्षत्र वाटिका के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। राहगीरों को भी गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही नक्षत्र वाटिका से होती है। पेड़ पौधों का संरक्षण संवर्द्धन किया जाना मनुष्य के जीवन के लिए नितांत जरूरी है। नक्षत्र वाटिका के पेड़ों की रक्षा करने के उद्देश्य से ही पुनः नक्षत्र वाटिका में सफाई अभियान चलाया गया।जनक सहगल ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि नक्षत्र वाटिका में खाने की वस्तुएं, घरों का पुराना सामान, पाॅलीथीन, पन्नियां ना फेंके। आम जनमानस को सफाई अभियान में सहयोग प्रदान करना चाहिए। गौरव कौशिक व विवेक कौशिक ने कहा कि नक्षत्र वाटिका में सैकड़ों वृक्ष लगे हुए हैं। एक एक वृक्ष को गोद लेकर उसका पालन पोषण टीम के सदस्यों द्वारा बेहतर तरीके से किया जा रहा है। नक्षत्र वाटिका से दरिद्र भंजन की भव्यता व सुन्दरता को बनाने के लिए बीइंग भगीरथ के सदस्य लगातार प्रयास कर रहे हैं। गंगा घाटों पर भी लगातार साप्ताहिक रूप से सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। बीइंग भगीरथ की युवा टीम निस्वार्थ स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी कर रही है। वरधा चंदवानी ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का सबसे अच्छा तरीका पेड़ों की रक्षा व पौधारोपण करना है। पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका होती है। हमें हरिद्वार को हरा भरा बनाए रखने के प्रयास स्वयं ही करने होंगे। महिलाओं को भी सफाई अभियान में अपनी भागीदारी को निभाना चाहिए। जितेंद्र चैहान व सुमित कपूर ने कहा कि नक्षत्र वाटिका को पूरी तरह से गंदगी मुक्त कर दिया जाएगा। टीम के सदस्य निस्वार्थ भाव से सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। नगर निगम प्रशासन को भी इस और अपना ध्यान देना चाहिए। सफाई अभियान में कुणाल धवन, मोहित विश्नोई, हन्नी सैनी, विपिन सैनी, रोहित शर्मा, धीरज भूटानी, रुद्र, पूजा शर्मा, रिशु वालिया, संदीप खन्ना, शिवम घोष, हितेश चैहान, कामना तनेजा, विपुल गोयल, पंकज त्यागी, आदित्य भाटिया आदि शामिल रहे।
Home
हरिद्वार
बीइंग भगीरथ ने कूड़े से घिरे पेड़ लिए गोद, रेडी पटरी वालों को बाँटे कपड़े के बैग: हरिद्वार की गूंज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours