हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार आपको बता दें कि इस समय हरिद्वार तीर्थ नगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है और इसके साथ हरिद्वार में आये दिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने अपनी कमर कसी हुई है आपको बताते चले कि हरिद्वार पुलिस का क्यों किया तह: दिल से धन्यवाद, श्रीमती शिखा निवासी बुलंदशहर ने कोतवाली नगर में सूचना दी कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार घूमने आई थी उनकी पुत्री जिसका नाम खुशी उम्र 11 वर्ष साथ में थी जो बोलने में असमर्थ है तथा दिमागी रूप से कमजोर भी है जो हरिद्वार में घूमते समय कहीं निकल गयी, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया व वायरलैस के माध्यम से गुमशुदा लड़की का फोटो व हुलिया शेयर किया गया तथा सभी चेतक मोबाइल व थाना प्रभारियों को उक्त गुमशुदा लड़की की तलाश करने हेतु सूचित किया गया, कुछ समय उपरांत ही ज्वालापुर कोतवाली की चेतक पुलिस द्वारा उक्त गुमशुदा लड़की को ज्वालापुर बाजार से सकुशल तलाश कर लिया तथा उक्त बालिका के परिजनों के सकुशल सुपुर्द कर दिया गया, ओर वहीं श्रीमती शिखा निवासी बुलंदशहर ने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours