हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी जंगल क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर का उर्स जोरों शोरों से अपने पुण चरण पर चल रहा है। उर्स में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आकर बाबा की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश कर रहे हैं। भारी भीड़ के चलते कुछ मनचले भी उर्स में घूम रहे हैं भारी भीड़ का फायदा उठाकर मनचले महिलाओं के साथ छेड़ खानी की हरकत कर रहे थे। जिनकी शिकायत आने पर थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक मनचले लड़के को धर दबोचा। जिसे उर्स चौकी पर लाकर नसीहत कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। वही पथरी थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि उर्स व्यवस्था को खराब करने वाले लोगों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई पुलिस प्रशासन अमल में लाएगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours