हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ हापुड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने आज अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का समय से लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के दिए निर्देश। उन्होंने शासन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के तहत उचित कार्रवाई करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहर में बनाए जा रहे शौचालय की शत-प्रतिशत रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि 95% शौचालय बनाए जा चुके हैं, जल्द ही शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए समस्त अधिशासी अधिकारी नगरपालिकाओ को कड़े निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाया जाए। शहर में जहां जहां भी पॉलिथीन प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है, उनको तत्काल जांच कराके बंद कराने के निर्देश दिए । अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाना की जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हापुड़ ने बताया कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध बूचड़खाना नहीं चल रहा । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत हापुड़ एवं गढ़ को कड़े निर्देश दिए कि उनके द्वारा लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं की गई है, जो कि बहुत ही गंभीर विषय है। उन्होंने उप जिलाधिकारी हापुड़ एवं गढ़ को निर्देश देते हुए कहा कि विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर वसूली के कार्य में तेजी लाई जाए तथा लक्ष्य के अनुरूप वसूली प्राप्त की जाए। धौलाना तहसील में लक्ष्य के अनुरूप अधिक वसूली प्राप्त की गई है, जिसकी सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया गया है। बैठक में पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में गो आश्रय के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। जिससे कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के पशुओं को वहां पर पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्रों में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़कर जल्द से जल्द गौ शालाओं आश्रय स्थल में पहुंचाया जाए। पशु चिकित्सा अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि हापुड़ ग्रामीण क्षेत्र में 164 पशुओं के सापेक्ष 33 आवारा पशुओं पकड़े गए हैं, धौलाना क्षेत्र में 304 के सापेक्ष 36, सिंभावली क्षेत्र में 214 के सापेक्ष 49 तथा गढ़ क्षेत्र में 287 आवारा पशुओं के सापेक्ष 122 आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में रखा गया है। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आवारा घूम रहे पशुओं को चिन्हित करके जल्द से जल्द आश्रय गृह में पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने कार्य को शासन की मंशा के अनुरूप समय रहते पूर्ण करें। कार्य में ढिलाई बरतने पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने जनपद में निर्माणाधीन गौशालाओं का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश संबंधित को दिए हैं। आगामी बैठक से पूर्व सभी अधिकारी अपने अपने कार्य को भली-भांति पूर्ण कर लेंगे। आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जयनाथ यादव, समस्त उप जिला अधिकारी गण, तहसीलदार गण, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours