हरिद्वार की गूंज (24*7)
(संजय राजपूत) मेरठ। थाना कंकरखेड़ा के खेरवा रोड पर आज पुलिस, क्राइम ब्रांच और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमे 25-25 हजार के ईनामी बदमाशों को गोली लग गयी, वहीं एक बदमाश मौके पर फरार हो गया, पुलिस ने घायल बदमाशों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। फरार बदमाश की तलाश जारी है, वहीं शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि घायल बदमाशों ने अपना नाम एहसान-जो लोनी गाजियाबाद का रहने वाला है, जिसने बताया कि उसके विरुद्ध लगभग एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं, दूसरा आजाद उर्फ जुबेर उर्फ पीटर बताया जो लिसाड़ी गेट का रहने वाला है, जिस पर लगभग दो दर्जन मुकदमे दर्ज है, वहीं घायल बदमाशों के पास से पीले रंग की एफजेड बाइक, एक बैग जिसमें मकान में ताले वग़ैरह तोड़कर घुसने के लिए टूल्स बरामद हुए, दो 315 बोर तमंचा सहित 05 खोखा कारतूस और 04 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि कंकरखेड़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम बदमाशों की तलाश में थी, तभी उसी समय एफजेड पीले रंग की बाइक से तीन बदमाश आते हुए दिखे, जिन्हे पुलिस ने घेरने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, उसी दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने आत्म रक्षा के लिए बदमाशों पर फायरिंग की जिसमे दो बदमाश घायल हो गए और एक बदमाश फरार हो गया, आगे पुलिस ने  बताया कि, इन पर पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज है, इन बदमाशों पर 25000-25000 का अलग-अलग इनाम भी था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours