हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। नगर के आदर्शनगर एवं मालवीय चौक पर पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जैसा कि विदित है कि पहला अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 में पूरे विश्व में मनाया गया था।भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके संबोधन के दौरान अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा हुई थी।
योग दिवस के अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा ने अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि योग हमारे जीवन में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। योग एक ऐसी कसरत है जिसे आप किसी भी स्थान पर कर सकते हैं।एक सामान्य व्यक्ति जो की हर दिन कुल आधा घंटा योग करता है वे पूरी उम्र बीमारियों से बचा रहता है।योग हमारे जीवन में ज्ञान,कर्म और भक्ति का एक संगम है।योग सभी के लिए है।योग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सब के लिए गुणकारी भी है।योग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है तथा आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है के हर साल 21 जून को अंतरास्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आयुष्मान भव: योग संस्थान द्वारा योग कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन कला पद्धति है तथा इसके करने से मनुष्य का मन मस्तिक एवं शरीर पूर्णत: स्वस्थ रहता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत सहित संपूर्ण विश्व में इसको प्रतिवर्ष 21 जून के दिन मनाया जाने से भारत की इस प्राचीन योग कला को एक नई पहचान मिली है। योगाचार्य पवन देव द्वारा प्राणायाम,अनुलोम-विलोम,अर्द्धचंद्रासन,भ्रमरी प्राणायाम,पद्मासन आदि अन्य योग आसन कराए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना एवं भजन आदि के साथ किया गया।भजन गायिका मनिता आर्य ने कार्यक्रम में भजन मंडली के साथ अपना सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर आर्य समाज के जिला महामंत्री हरपाल सिंह सैनी, कार्यक्रम संयोजक अजय त्यागी, गौरव भाटिया,अभिनव सैनी, आकाश गोयल,प्राचार्य श्याम सिंह नागयान, सुरेश वर्मा, पप्पू कश्यप, राजकुमार नामदेव, अमनदीप सिंह, विजेंदर सिंह, सुदेश सैनी आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours