हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस लक्सर के कई प्रतिष्ठानों में मनाया गया। नगर पालिका लक्सर की ओर से कराए जा रहे योग में लक्सर उपजिलाधिकारी सोहन सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अमरीष गर्ग, डॉक्टर बाबूराम आदि लोगों ने आर्य समाज मंदिर में योग कार्यक्रम में लिया हिस्सा लिया।
योग दिवस को लेकर लोगों में खाशा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में प्रात: 6 बजे आर्य समाज मंदिर में पहुंच लोगों ने योग प्रशिक्षिका के निर्देशन में विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। जिससे योग सिद्धांतो को अपने जीवन में ग्रहण कर अपने स्वास्थ्य को स्वस्थ रखे। वहीं के.वी इण्टर में भी 84 एनसीसी बलिटानियन रुड़की के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें नेशनल कन्या इन्टर कालेज खानपुर और भगवान शंकर इण्टर कॉलेज के एन.सी.सी कैडेये ने प्रतिभाग कर लोगों को योग करने फयदे बताए गए। और बताया गया योगा जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक कार्य है। हमें सुबह को उठकर प्रतिदिन योगा करना चाहिए। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी आर.सी. कटारिया, अश्वनी शर्मा, आलोक वर्मा, अरविंद कुमार, मनजीत सिंह, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours