हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त ब्यूरो) रुड़की। नगर निगम द्वारा नगर के सभी नालों की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम के द्वारा यहाँ के विभिन्न छोटे-बड़े नालों की सफाई में लापरवाही बरती जा रही है।नालों की सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी कर सफाई कार्य को अंजाम दिया जा रहा है,जिससे वर्षा के समय में लोगों के घरों एवं मकानों में कई-कई फुट वर्षा का पानी हो जाने से जहां उनको लाखों रुपए की आर्थिक हानि होती है,वहीं विगत वर्षों के दौरान कई लोगों की इस वर्षा के पानी में डूबने से मृत्यु की हो चुकी है।गणेशपुर निवासियों ने यहां से गुजर रहे बड़े नाले की सफाई व्यवस्था उचित ढंग से नहीं किया जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं और लोगों के घरों में चर्चा पांच फीट तक पानी घुस जाता है।पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने मोहल्ला वासियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस समस्या को प्रदेश के मंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष रख जलभराव की समस्या से अवगत कराएंगे तथा इसके निराकरण के लिए उचित समाधान घर आने के लिए अपना प्रयास जारी रखें।इस अवसर पर अमित अग्रवाल, पायल अग्रवाल, देशबंधु गुप्ता, सीमा देवी, सतीश वर्मा, अनूप बंसल, राजअग्रवाल, सोहन शर्मा, अनुराग कौशिक, सतीश वर्मा, गौरव मेहंदीरत्ता, नीरज शिवा, अनूप शर्मा, मनोज जैन, सुनील यादव अभिमन्यु, अभिषेक मित्तल, धर्मेंद्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours