हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नवोदय नगर विकास समिति के तत्वाधान में योगाचार्य मनोज चौहान व सहयोगी अनमोल, मुसकान, राधा ने योग की विभिन क्रियाओं जैसे ध्यान, प्राणायाम, आसान आदि क्रियायें वहाँ उपस्थित प्रतिभागियों से करायी गयी। वर्तमान में जीवन को कैसे स्वस्थ, सफलतापुर्वक जिया जाये इसकी भी जानकारी दी। इस अवसर पर नवोदय नगर से सभासद सिंहपाल सिंह सैनी, दीपक नोटयल, बलवंत रावत, पालसिंह चौहान के अलावा अनेक प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योगाचार्य मनोज चौहान ने वहाँ आये लोगो से अनुरोध किया कि वो सभी योगा को खाने की तरह जीवन शैली में शामिल करे तो विभिन्न प्रकार की छोटी बड़ी बीमारी जड़ से खत्म की जा सकती हैं। बस इसके लिए प्रतिदिन आलस्य त्यागकर दृढ़संकल्प करके योग को जीवन की दिनचर्या में शामिल करना पड़ेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours