हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के अंतर्गत धनपुरा गांव बस स्टैंड पर लिमरा गारमेंट्स नाम की दुकान में आग लगने से लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया। कपडों मे लगी आग ने  विकराल रूप धारण कर लिया।
             देखें वीडियो: पीड़ित समीर
और बंद दुकान से धुआं निकलने के साथ साथ जलनेे की आवाजे आने लगी। राहगीरों ने आग लगने की सूचना मालिक के साथ साथ दमकल विभाग को भी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
देखें वीडियो: ग्राम प्रधान पति दिलीप राणा
आग पर काबू पाने तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि आग की भयंकर लपटो में आकर दुकान में दरारें तक आ गई हैं। वहीं पिड़ित समीर का कहना है कि ईद के सिजन पर आठ लाख का कपड़ा लाया था और पहले भी दुकान में कपडा पड़ा था। सब जल गया है। ग्राम प्रधान पति दिलीप राणा ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि पिड़ित ने त्यौहार के चलते भारी मात्रा में कपड़ा लाकर रख रखा था। जो सब जल चुुका हैै। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours