हरिद्वार की गूंज (24*7)
(निशात कुरैशी) देवबंद। माह-ए-रमजान का चांद सोमवार को दिखाई देने से पूरे देश में एक साथ रमजान के रोजे मंगलवार से आरंभ होंगे। हालांकि सऊदी अरब और देश में केरल में सोमवार से रमजान के रोजे आरंभ हो गए है।
देखें वीडियो
सोमवार को माह-ए-रमजान के चांद के दीदार नगरवासियों ने किए। चांद दिखाई देने के बाद नगर में मंगलवार से रमजान के रोजो एवं रमजान की विशेष नमाज नमाज-ए-तराबीह पढ़ने की तैय्यारियां आरंभ हो गई। मस्जिदों में ही नहीं नगर में विभिन्न प्रतिष्ठानों में देर शाम से नमाज-ए-तराबीह आरंभ हो गई। नगर की 125 से अधिक मस्जिदों और 150 से अधिक प्रतिष्ठानों में सोमवार देर शाम नमाज-ए-तराबीह पढ़ी गई। जिनमे नगर की प्रमुख मस्जिदों में रशीदिया मस्जिद, मरकजी जामा मस्जिद सरसटा बाजार, दारुल उलूम की कदीम व छत्ता मस्जिद, जामा मस्जिद किला, रैती चौक, लाम मस्जिदों में नमाज-ए-तराबीह की नमाज में एक से लेकर डेढ और दो एवं प्रतिष्ठानों में एक से लेकर तीन सिपारे पवित्र कुरआन के पढ़े गए। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ मुफ्ती आरिफ कासमी ने कहा कि मुकम्मल रमजान नमाज-ए-तराबीह पढ़ने और कुरआन पढ़ने एवं सुनने का बहुत सवाब है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों द्वारा 10 वीं शब में तराबीह मुकम्मल हो जाती है उन्हें फिर से मस्जिदों में होने वाली तराबीह में सवाब की नियत से शिरकत करनी चाहिए। हालांकि रमजान का चांद दिखाई देने के बाद सोशल मीडिया पर रमजान के रोजो की बधाई के संदेश प्रसारित कर एक दूसरें को मुबारकबाद दी गई।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours