हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ऑल इन वन अकैडमी शिवलोक कॉलोनी में मई-जून समर कैंप का आयोजन चल रहा है। जिसमें बच्चों को ड्राइंग, पेंटिंग, डास, योगा, इम्प्रुव, हैंड राइटिंग, गेम्स आदि कराए जा रहे हैं। जिसके चलते ऑल इन वन अकैडमी की प्रेसिडेंट सीमा गाबा ने सभी बच्चों का ड्राइंग के प्रति उत्साह देखते हुए तीन दिवसीय नि:शुल्क आयोजन किया।
यह भी पढें: क्या कहा प्रेसिडेंट सीमा गाबा ने
वहीं प्रेसिडेंट सीमा गाबा ने बताया कि आज के बच्चे शिक्षा के साथ कलाओं के क्षेत्र में भी विशेष रूचि ले रहे हैं। आर्ट कला में बच्चों का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा सभी ने एक से बढ़कर एक कलाकृति बनाई, मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं कि वह शिक्षा एवं कलाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ कर अपने व अपने माता पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि इस कैम्प में कोई भी बच्चा जॉइनिंग कर अपने अंदर की प्रतिभा को उजागर कर सकता है। इसमें उपस्थित बच्चों में अथर्व, अंश, आदि, बिट्टू, तन्वी, आयुष, दर्शिका, पार्थ, मिली, खुशी, हिमांशु, कृष्णा, काव्या आदि बच्चों ने बहुत उत्साह के साथ कैम्प में भाग लिया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours