हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से उत्साहित पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा के संयोजन में प्राचीन गीता मंदिर में भगवान नारायण हरी भगवान विष्णु जी की विशेष पूजा-अर्चना के साथ घंटे घड़ियाल बजाते हुए शंखनाद किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने गीता मंदिर में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना में 5 साल पूरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की कामना की। इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश सर्वंज्ञ विकास के साथ आतंकवाद खात्मे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उचित कदम उठाएंगे ऐसा देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए केंद्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हुई है। उन्होंने कहा हमारी अपील है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की अवाम की जन भावनाओ का सम्मान करते हुए कश्मीर से धारा 370 समाप्त करे और होने वाले लोकसभा सत्र में राम जन्म भूमि जैसे गंभीर मुद्दे पर कानून लाकर देश की जनता का विश्वास जीतेंगे ऐसी हमारी कामना है। चोपड़ा ने यह भी कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से एक विशेष लगाव रहा है ऐसे में उत्तराखंड को केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर राज्य सरकार को कुम्भ मेला 2021 के विश्व आयोजन में हरिद्वार में स्थायी कामो को मंजूरी दी जाए ताकि हरिद्वार में दिन-प्रतिदिन होने वाले मेलो में देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई कठनाई न हो। प्राचीन गीता मंदिर में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत पंडित असीम जोशी, भूपेंद्र राजपूत, रोहित सेठी ने संयुक्त रूप से कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व के सफल कार्यकाल में जनता को मूलभूत सुविधाए, स्वास्थ चिकित्सा, सड़क, शिक्षा जैसी सुविधाओ को युद्धस्तर पर क्रियान्वन किया जाता रहा है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश की जनता को काफी आशाए है कि उत्तराखंड के पलायन पर विशेष रूप से ध्यान देकर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों व तराई क्षेत्रो में युवक-युवतियों को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की गारंटी जैसे योजना बनाकर गरीबी-बिखारी दूर किये जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उचित कदम उठाए जाने की आवश्यकताएं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने वाले 5 साल के कुशल नेतृत्व की कामना के लिए प्राचीन गीता मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते रोहित सेठी, विवेक चौहान, सदर लाल, अजय गुप्ता, संजय कुमार, सरदार शीशपाल, खुशीराम, मनोज रावत, छोटेलाल शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, बालकिशन, राकेश कुमार, आर.एस. रतूड़ी, नवरत्न लाल, मोहनलाल, विजय कुमार, ओमप्रकाश कलियान, मनीष शर्मा, देवेश कुमार, राजकुमार अन्थोनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours