हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर में आज तहसीलदार सुनैना राणा और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा थर्माकोल पन्नी प्लास्टिक से संबंधित बैंन वाली सामग्री पर संगन अभियान चलाया गया।
देखें वीडियो
अभियान के दौरान नगर के दुकानदारो में अफरा तफरी मची रही, इस बाबत जब तहसीलदार सुनैना राणा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि आज हमारे द्वारा 9000 रुपये का जुर्माना और 10 दुकानों को चेक किया गया है।
देखें वीडियो: सुनैना राणा तहसीलदार लक्सर
वहीं नगर पालिका लक्सर के अधिशासी अधिकारी गौहर हयात का कहना कि जिलाधिकारी के निर्देशन में यह संगन अभियान चला गया, इसमें दुकानदारो पर 9000 रुपये का जुर्माना और 3 कुंटल पॉलिथीन हमारे द्वारा जप्त की गई है।
देखें वीडियो: गौहर हयात
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लक्सर
उन्होंने बताया कि इन लोगो को बार बार चेतावनी देने के बाद भी यह लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए यह अभियान चलाया गया है और आगे भी चलता रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours