हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाजिम कुरैशी) रामपुर मनिहारान। थाना रामपुर मनिहारान के क्षेत्र के लालू माजरा निवासी चंद्रपाल पुत्र फगु सिंह अपने परिवार के तेजपाल के साथ विगत रात्रि करीब 10:00 बजे के समय यमुनानगर से गेहूं बेच कर ट्रैक्टर ट्रॉली के द्वारा अपने गांव वापस लौट रहे था, की गांव के निकट लालू माजरा पुल पर जैसे ही वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुचा तो वही दो बाइक पर सवार चार बदमाशों द्वारा ट्रैक्टर चालक चंद्रपाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें इस दौरान चालक चंद्रपाल के पेट में गोली लग गई और वह घायल हो गया वहीं तेजपाल ने शोर मचा दिया शोर सुनकर गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े जबकि वही बदमाश मौका पाकर फरार हो गए, आनन-फानन में परिजनों ने मेगा सिटी अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर होने के कारण वेंटिलेटर में रखा गया है परिजनों द्वारा बताया गया है की जिस दौरान बदमाशों ने गोली चलाई तो उस दौरान बदमाशों से एक रजिस्टर व बैग छूट गया और रजिस्टर किसी शराब के ठेके का बताया जा रहा है परिवार के मोकम सिंह ने बताया की विगत 1999 में भी घायल चंद्रपाल से उनाली गांव के पास एक नया ट्रैक्टर लूट लिया गया था जो आज तक भी पुलिस द्वारा बरामद नहीं किया गया है वहीं परिजन मामले को रंजीशन मान रहें है उधर परिजनों की तहरीर पर थाना रामपुर मनिहारान में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours