हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नाजिम कुरैशी) सहारनपुर। ब्लॉक रामपुर मनिहारान की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसील कार्यालय पहुँच कर उपजिलाधिकारी दीप्ति देव यादव को शिकायती पत्र देकर बताया कि केन्द्र और सरकार के द्वारा संचालित योजना अन्न प्राशन और गोद भराई टीकाकरण आदि कार्यक्रम को जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री समय अनुसार केंद्र का संचालन करके योजनाओं का क्रियान्वयन करा रही है, उनकी अनदेखी की जा रही है। जब उच्चाधिकारियों द्वारा निरीक्षण की बात आती है तो निरीक्षण किसी ओर का कराया जाता है। जब सम्मान मिलना होता है तो वो किसी अन्य को मिलता है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सुधा धीमान जिसका गांव घाटहेड़ा में केंद्र है जो मूल रूप से सहारनपुर के हसनपुर में रहती है।वह अपने केंद्र पर भी नही आती है, वह कभी कभी अपनी मर्जी से केंद्र पर ही आती है। उन्होंने यह भी बताया कि सम्मान के लिये सम्बन्धित मुख्य सेविका ने उसके नाम को आगे बढ़ाया है और इन्ही दोनों आंगनबाड़ी व मुख्य सेविका की मिली भगत से परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से 500 रुपये प्रति लेकर पोस्टर वितरित किये जा रहे है, जिस पर कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहमत नही है।आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने उक्त मामले की जाँच करा कर सही नाम आगे बढ़ाने की माँग की है। इस दौरान सुधा रानी, रेखा देवी, मिथलेश, गीता देवी, साधना गुप्ता, पूजा सैनी, रजनी, मंजू रानी, अरुणा देवी, सुमन, बबिता, नसरीन, अंजू सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्री शामिल रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours