हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीजे की दुकान से चोरो ने लाखो की कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित विक्रांत पाल पुत्र लालसिंह निवासी धनपुरा ने फेरूपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि मेरी एंकर फैक्ट्री के पास डीजे की दुकान है। जिसमें रात्रि के समय पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने कई किमती सामान चोरी कर लिया है। पीड़ित ने पुलिस से चोरी हुए सामान की बरामदी के साथ साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगायी है। आपको बता दें कि धनपुरा क्षेत्र में यह चोरी का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी यहा कई चोरीया हो चुकी है। जिनका खुलासा पुलिस द्वारा आज तक नहीं किया गया है। सबसे पहले नाजिम प्रोविजन स्टोर में चोरी हुई उसके बाद गुल सनवर इलेक्ट्रॉनिक्स के यहां से दो पंखे चोरी हुए उसका खुलासा नहीं हुआ उसके बाद वसीम की बाइक चोरी हुई  जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। फिर भी पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस उसका भी  खुलासा नहीं कर पाई। और पिछले बुधवार को पीठ बाजार से दो बाइक चोरी हुई है जिनका पथरी पुलिस आज तक कोई सुहाग नहीं लगा पाई है। क्षेत्र में लगातार चोरिया होने से ग्राम वासियो तथा व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। लगातार बढ़ती चोरियों की घटनाओं से पथरी पुलिस की गश्ती पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। एक महीने में इतनी चोरियां होने के बावजूद भी आखिर पथरी पुलिस क्या कर रही है। पुलिस प्रशासन के सुस्त रवैया से क्षेत्रवासियों में रोष भी पनप रहा है ग्राम वासियों में चर्चा का विषय है कि पथरी पुलिस के सुस्त रवैए से लगातार क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ रही हैं। जिससे व्यापारियों में चोरों के खौफ से रातों की नींद उड़ी हुई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours